फ़ॉलोअर

कश्मीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कश्मीर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 15 फ़रवरी 2014

जम्मू कश्मीर समस्या :केवल कुछ मिथक

jammu kashmeer state
jammu kashmeer state
पिछले ६५ वर्षों में जम्मू-कश्मीर राज्य के सम्बन्ध में इतने सारे मिथक गढ़े गए हैं कि शेष भारत के लोगों कि इस राज्य के सम्बन्ध में बनी हुई समझ इन मिथकों के आधार पर ही है और साधारण भारतीय को तथ्य कम पता है मिथक ज्यादा पता हैं।

सर्वप्रथम तो राज्य के लिए "कश्मीर " शब्द का प्रयोग करना ही गलत है राज्य का नाम "जम्मू और कश्मीर " है और "कश्मीर घाटी" क्षेत्रफल के अनुसार राज्य का केवल १५% ही हैं और राज्य के २२ जिलों में से मात्र 10 ही कश्मीर घाटी में आते हैं। राज्य का कुल क्षेत्रफल 222,236 वर्ग किलोमीटर है जिसमे से भारत के नियंत्रण में 101387 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से कश्मीर घाटी 15,948 वर्ग किलोमीटर अर्थात १५.७३ प्रतिशत , जम्मू 26,293 वर्ग किलोमीटर अर्थात २५.९३ % और लद्दाख 59,146 वर्ग किलोमीटर अर्थात ५८.३३ % है। अतः राज्य को कश्मीर मानना ही मिथक है और गलत भी है राज्य को कश्मीर नहीं अपितु "जम्मू -कश्मीर " कहना चाहिए।


दूसरा बड़ा मिथक है "विवाद" शब्द का प्रयोग करना क्यूंकि यह कोई विवाद है ही नहीं। जम्मू कश्मीर राज्य का भारत में विलय पूर्ण हो चूका था औऱ जम्मू कश्मीर के भारत में विलय और अन्य रियासतों के भारत के विलय में वैधानिक रूप से कोई भी अंतर नहीं था इसलिए विवाद शब्द का प्रयोग ही अनुचित है।